भाजपा के आगामी कार्यकम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने बैठके कर बनाई रणनीति

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, प्रमुख संपादक डॉ० धर्मेंद्र गुप्ता।
22 फरवरी 2024
#औरैया।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है, रोजाना बैठक कर आगामी कार्यक्रमो को सफल बनाएं जाने की रणनीति बनाई जाती है,और पार्टी के जो विभिन्न अभियान चल रहे है उसकी समीक्षा भी हो रही है। इसी के तहत गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में भाजपा महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, आई टी विभाग की औरैया विधानसभा की बैठके हुई। जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, औरैया विधानसभा प्रभारी शिववीर सिंह भदौरिया ने बैठकों में पार्टी द्वारा आगामी 25 फरवरी से 5 मार्च तक चलने वाला लाभार्थी संपर्क अभियान में महिलाएं पदाधिकारी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों के बीच जाकर लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत संवाद स्थापित करे, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई हैं, वे सीधे तौर पर जरूरतमंद लोगों तक पहुंची हैं। कहा कि 2024 में लोकसभा की सीट पर कमल खिलाना है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई लोककल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है। जिसका परिणाम रहा कि 2014 से 2023 के बीच लगभग 25 करोड़ से अधिक भारतीय गरीबी से बाहर आए। केन्द्र सरकार ने जनहित योजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता से किए गये हर वादे को पूरा किया है। लाभार्थी सम्पर्क के दौरान लाभार्थी द्वारा मोबाइल नम्बर 9638002024 पर मिस्डकॉल करवाना है और मोदीजी का पत्र सौंपकर लाभार्थी के घर पर स्टीकर लगाने का कार्य पार्टी कार्यकर्ताओं को करना है।जिले में 25 फरवरी से 5 मार्च के बीच लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा और 1 मार्च से 3 मार्च के बीच विशेष अभियान चलाया जाएगा। अलग अलग बैठको में भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बंटूराव दिवाकर, आई टी विभाग के जिला संयोजक कुनाल तिवारी के अलावा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री खुशबू पांडेय, अजीतमल बाबरपुर की पूर्व चेयरमैन रानी पोरवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीतमल बाबरपुर, लाभार्थी अभियान के लोकसभा इटावा के सह संयोजक राहुल गुप्ता, सोनू सोनी, कार्तिक गुप्ता आदि रहे।