लोक निर्माण विभाग के गैर जिम्मेदाराना रवैया से ग्रामीणों में गुस्सा*

Breqking
*22साल से टूटी सड़क की नहीं हुई मरम्मत*
*जनता और प्रिंट मीडिया को धमकाने को जारी किया नोटिस*
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया, विशेष संवाददाता सुरेश यादव
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की गैर जिम्मेदाराना रवैया से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। हाल ही में ग्रामीणों की मांग पर 22साल से दो किमी कंचौसी घसा पुरवा मार्ग की जर्जर स्थिति पर प्रिंट मीडिया ने हाल में खबर प्रकाशित की थी। जिस पर पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क को रिकॉर्ड न होने की बात कह कर भ्रामक और असत्य बता कर मीडिया को नोटिस जारी कर धमकाने का काम किया हैं।इसके जवाब में ग्रामीणों ने सड़क से जुड़े सभी तथ्यों और जानकारी को शासन प्रशासन को अवगत कराते हुए निर्माण कराने की मांग की है।



सहार ब्लाक के कस्बा कंचौसी से घसा पुरवा 2 किमी मार्ग वर्षों से जर्जर और टूटा पड़ा है। जिससे वाहन और पैदल लोगों का निकलना मुश्किल है। यहां तक कि स्कूली बच्चे गिर कर घायल तक हो रहे हैं।
यहां से आधा दर्जन गांवों के लोग कंचौसी दिबियापुर कस्बों को आते जाते हैं।
ग्रामीण सुशील शुक्ला,किसान नेता गिरीश सिकरवार, बलराम सिंह धर्मेंद्र यादव,पूर्व प्रधान सुरेश यादव, पूर्व प्रधान अजय कठेरिया,प्रधान सुनील कुमार,शिवप्रताप,वीरेश कुमार,विक्रम सिंह आदि तमाम लोगों का कहना है कि इस मार्ग को सबसे पहले निर्माण उस समय हुआ था जब इटावा जिला था और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू था और स्वगीर्य मोतीलाल वोरा राज्यपाल थे।तब इटावा औरैया के जिला अधिकारी किशन सिंह अटोरिया थे।इसके बाद सन2004 में सड़क की आखिरी बार मरम्मत पीडब्लूडी के ठेकेदार भाजपा नेता शर्बेश भदौरिया द्वारा कराई गई थी। इसके बाद सड़क निर्माण के लिए अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव के समय औरैया कार्यालय के जेई अवध नारायण ने एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था।यही नहीं वर्तमान अधिशासी अभियंता अमर सिंह भी बार बार बयान बदल रहे हैं।कभी कहते की सड़क का प्रस्ताव बना कर भेजा गया हैं तो कभी कहते हैं कि सड़क हमारे रिकॉर्ड में ही नहीं हैं। ऐसे में विभागीय अधिकारी सड़क न बना कर जनता को गुमराह कर रहे हैं जिसकी जानकारी शासन को अवगत कराने की तैयारी ग्रामीणों ने कर ली है।






