उत्तर प्रदेश

थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक की त्वरित कार्रवाई, हत्या का आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार !



इटावा  बकेवर थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में हुई हत्या की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
ग्लोबल टाईम्स संवाददाता  नीरजसिंह
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला करने का प्रयास किया। आत्मरक्षा एवं आवश्यक पुलिस कार्रवाई के तहत हुई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक ने किया। हत्या जैसे गंभीर मामले का शीघ्र खुलासा एवं आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की।

घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button