ग्रामीण बैक आरएम राहुल कुमार ने किया बैंक शाखा दिलीप नगर का औचक निरीक्षण, कसे पेंच ।

आलोक मिश्रा कानपुर देहात
बिल्हौर !
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रिय प्रबधक कानपुर राहुल कुमार बुद्धवार को बैंक शाखाओ के क्रिया कलापो का औचक निरीक्षण किया । इसी क्रम में देर शाम को आरएम राहुल कुमार अचानक बैंक शाखा दिलीप नगर पहुच गये जिससे बैंक कर्मियो के अदर हडबढाहट सी आ गई । हालाकि आरएम के निरीक्षण की सूचना की जानकारी सुबह से ही होने के चलते बैंक कर्मी कुछ सतर्क भी नजर आते दिखते रहे । क्षेत्रीय प्रबधक के निरीक्षण के समय बैंक शाखा मैंनेजर आनद प्रकाश व प्राईवेट बैंक कर्मी बब्लू ही मौजूद मिले, बाकि बैंक कर्मियो के दो स्टाप कर्मचारी आरएम के सवाल जवाब से बचने के चलते ठीक पाच बजते ही शाखा से रफूचक्कर हो लिये,
मौके पर मौजूद शाखा प्रबधक आनद प्रकाश से शाखा की विभिन्न कार्यशैलियो व विभागीय कार्यो समेत कई विदुओ की जानकारी ली, इसके साथ ही बै़क ग्राहको के साथ अच्छा बर्ताव कर बैकिग व्यवसाय सम्वधित लोन प्रस्ताव व वसूली आदि पर अधिक फोकस करने की कडी नसीहत दी । बैक शाखा से जुडी हुई बैक ग्राहको की किसी भी तरह की समस्याओ सम्वधित शिकायते उन तक न पहुचे, शाखा स्तर से ही समस्याओ का हर सम्भव निस्तारण हो, इस पर भी कडी चेतावनी बैंक शाखा प्रबंधक को दी ।






