उत्तर प्रदेश
भारी वाहन की टक्कर से टूटा हाइट गेज

Breaking
कंचौसी।
कंचौसी औरैया रोड पर जमौली गांव और मेडिकल कॉलेज,प्लास्टिक सिटी के बीच ब्रह्मदेव मंदिर के पास लगा हाइट गेज रविवार की रात किसी भारी अज्ञात वाहन की टक्कर से टूट गया। जी बीच सड़क पर पड़ा हुआ हैं।जिससे प्रतिबंधित वाहन अब सड़क पर फर्राटा भरते देखे जा रहे हैं। और रेलवे क्रासिंग पर कई दिन से जाम से निजात मिली थी लेकिन अब हाईगेज टूटने से रेलवे क्रासिंग पर फिर जाम की स्थिति उत्पन्न होगी।क्षेत्र के पूर्व प्रधान घनश्याम कुशवाहा,जमौली प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार पूर्व प्रधान गोपी चंद्र यादव,दीपक पांडेय आदि ने लोक निर्माण विभाग से पुनः हाइट गेज लगाने की मांग की हैं। जिससे सड़क सुरक्षित रह सके।






