उत्तर प्रदेश

विचारधारा से जुड़ता हर कदम, संगठन की बढ़ती शक्ति का प्रतीक है।

एक विचार, एक संकल्प—राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि।
सबका

“जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प से निरंतर मजबूत हो रहा भाजपा परिवार।”

आज दिनांक 10 सितंबर को अपनी विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के मंडल गोपाल ग्राम मंडल अध्यक्ष श्री देवनाथ सबिता जी एवं शक्तिकेंद्र चंदापुर गुरैटी में शक्तिकेंद्र संयोजक श्री अनिल सिंह जी के नेतृत्व में बूथ संख्या 71 एवं 72 पर आयोजित लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।


कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन योजना एवं विधवा पेंशन योजना के लाभार्थियों को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनसे आत्मीय संवाद किया। सरकार की योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को जानना और उनके अनुभव सुनना अत्यंत सुखद रहा।



इसी अवसर पर समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण समाज के विधानसभा अध्यक्ष श्री नितिन पाण्डेय जी ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनका भाजपा परिवार में हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

हमारा संकल्प है कि करनैलगंज के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचे, संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के सुख-दुःख में सहभागी बने और राष्ट्रहित एवं जनसेवा का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहे।

भाजपा परिवार में श्री नितिन पाण्डेय जी का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं शुभकामनाएँ।

एक विचार, एक संकल्प—राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button