उत्तर प्रदेशलखनऊ
75 वर्षीय वृद्ध महिला की आज संदिग्ध परिस्थितियों में दिनदहाड़े घर के अंदर जलकर दर्दनाक मौत

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
27 नवंबर 2022
सिकंदरा कानपुर देहात। कस्बा राजपुर में 75 वर्षीय वृद्ध महिला का शव घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में जलता देख कर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। महिला का शव जलकर खाक हो गया। वहीं पर खबर पाकर घटनास्थल पर थाना राजपुर की पुलिस ने घटना के बाबत छानबीन शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी राजपुर अनुराग पांडे ने बताया कि मृतक बुजुर्ग महिला जीत कुमारी 75 वर्ष कस्बा राजपुर के विनोबा भावे नगर की निवासी थी। आज दोपहर 12 बजे के लगभग अपने घर में आग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस घटना के बाबत छानबीन कर रही है। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त दिनदहाड़े घटना को लेकर कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।






