डेढ़ घंटे की बारिश में रेलवे स्टेशन रोड बनी तालाब, नियमित नालियों की सफाई ना होने से लोगों के घरों में घुसा पानी*

Breaking
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया , विशेष संवाददाता सुरेश यादव।
सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौगवा के मजरा पुरवा महिपाल में डेढ़ घंटे हुई बारिश ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।नालियों की नियमित सफाई न होने और नालियों के जाम होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया।, जिससे लोगो को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि यह मार्ग कंचौसी रेलवे स्टेशन पर जाता है जलभराव होने से यात्रियों को चक्कर काटकर पोस्ट ऑफिस रोड और क्रासिंग रोड से होकर रेलवे स्टेशन पहुंचना पड़ रहा है।स्थानीय निवासी चंद्रकांत शुक्ला,सोनू शर्मा , राजीव कुमार, राम सिंह, अबलाख सिंह, बीरेंद्र कुमार ने बताया कि नाली की समस्या को लेकर कई बार खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सहार सहित संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई अधिकारी मौके का निरीक्षण करने नहीं पहुंचा। आरोप है कि समय रहते नालियों की सफाई कराई गई होती तो लोगों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। शनिवार दोपहर एक बजे करीब डेढ़ घंटे हुई बारिश से खेतों को धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी मिल गया है। इस संबंध में एसडीएम बिधूना ने बताया कमल कुमार ने वीडियो सहार को निर्देशित किया गया है, जल्द चोक नालियों की सफाई करवाई जाएगी।






