डीएम ने स्कूल, डिजिटल लाइब्रेरी और मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण

Breaking
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया, स्टेट हेड संपादक डा. धर्मेन्द्र गुप्ता
जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार ने सोमवार को भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र का निरीक्षण कर प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी और मोहनपुर में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सबसे पहले जिलाधिकारी ने बिहारीपुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सवाल-जवाब कर उनकी शैक्षिक स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद कंचौसी पंचायत भवन में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों, अध्ययन व्यवस्था और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से लाइब्रेरी के नियमित संचालन की जानकारी लेते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराई जाए। लाइब्रेरी में आवश्यक पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पंचायत भवन परिसर में साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा।
इसके बाद जिलाधिकारी ने कंचौसी मौजा के मोहनपुर गांव के पास निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बीडीओ भाग्यनगर, एडीओ पंचायत संतोष तिवारी, पंचायत सचिव सुभाष पाल, पंचायत सहायक अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।






