कंचौसी रेलवे स्टेशन पर लगे वाटर कूलर से लोगों को मिल रहा है गर्म पानी !

Breaking
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी, कानपुर देहात/औरैया तहसील ब्यूरो रिपोर्ट राजेन्द्र प्रताप सिंह
तेज धूप और गर्मी में यात्रियों को कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ठंडा पानी नसीब नहीं हो रहा है। स्टेशन पर लगा एक मात्र फ्रीजर खराब होने से गर्म पानी दे रहा है। इससे यात्रियों को दुकानों से बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है।रेलवे स्टेशन पर दो प्लेटफार्म हैं। यहां रोजाना चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों सहित दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है। इसमें सैकड़ों यात्री सफर करते हैं।गर्मी को देखते हुए बीते चार माह पूर्व कंचौसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए डीआरएम प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने वाटर कूलर लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। रेलवे स्टेशन से सैकड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। गर्मी को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा एक मात्र वाटर कूलर लगवाया गया था। इसकी देखरेख भी ठीक तरह से न होने के कारण यात्रियों को शीतल जल नसीब नहीं हो रहा है। मजबूरन यात्री गर्म पानी पी रहे हैं। या फिर गला तर करने के लिए उन्हें पानी की बोतल खरीदने के लिए 20 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्टेशन पर वाटर कूलरों की संख्या को बढ़ाना जरूरी है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज अमित सिंह ने बताया मामले की जानकारी नहीं है, खराब वाटर कूलर को दुरुस्त करवाया जाएगा। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।





