उत्तर प्रदेश

काँवर भरने जा रहे एक काँवरिये की दुर्घटना में हुई मौत, एक घायल*

Breaking




*कंचौसी*
थाना दिबियापुर चौकी कंचौसी क्षेत्र के गाँव मढ़नई निवासी रामू सिंह गौर पुत्र रामप्रकाश सिंह गौर उम्र लगभग 50 वर्ष अपने दो साथियों रामशरण व जीतू  के साथ रविवार की रात अपने गाँव मढ़नई से बिठूर काँवर भरने जा रहे थे। रास्ते में शिवली से चौबेपुर के बीच एक्सीडेंट हो गया जिसमें रामू की मौके पर ही मौत हो गयी और रामशरण गंभीर घायल हो गये और जीतू को हल्की चोटें आई, आगे चल रही साथियों ने हादसे की जानकारी मिलते है घायलों को एम्बुलेंस से कानपुर हैलट अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने रामू सिंह गौर को मृत घोषित कर दिया ।

मृतक की फोटो

मौत की खबर गाँव में आने पर गाँव में मातम का माहौल हो गया। मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है, मृतक के दो पुत्र हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी दिबियापुर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली है कानपुर देहात में हादसा हुआ है

Global Times 7

Related Articles

Back to top button