उत्तर प्रदेश

तालाब की पैमाइश में कब्जेदारों को बचाने का आरोप



*पहले भी कई बार हो चुकी हैं नापजोख,नतीजा सिफर*


ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया उप्र स्टेट हेड संपादक डा धर्मेन्द्र गुप्ता

भाग्यनगर ब्लाक की दौही ग्राम पंचायत के मजरा भग्गा पुरवा में सरकारी तालाब की बेशकीमती भूमि पर गांव के ही लोगों ने अवैध कब्जा करके पक्का निर्माण कर लिया हैं।जिससे पूरा तालाब का स्वरूप ही खत्म होता जा रहा हैं।जिसकी शिकायत  ग्रामीणों ने मुख्य मंत्री हेल्प लाइन और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। जिस पर मौके पर पहुंचे क्षेत्र के लेखपाल कानूनगो ने तालाब की पैमाइश की। ग्रामीणों का आरोप है कि दोपहर को आया स्टाफ शाम तक नापजोख करता रहा फिर भी सही पैमाइश न करके कब्जेदारों को बचा रहा हैं।

गांव के दीपक कुमार,गुड्डू यादव,मोहर सिंह कुशवाहा,रामशंकर,अंकित कुमार,रामसजीवन यादव,राजू यादव, ने बताया कि गाटा संख्या 1314 तालाव की भूमि हैं जिसमें 0.4330 रकबा हैं।
जिसकी पैमाइश गुरुवार को लेखपाल तान्या अवस्थी,कानूनगो कृष्णकांत त्रिपाठी ने की।लेकिन फिर भी देर शाम तक चिन्हीकरण भी सही ढंग से नहीं किया।और न ही ग्रामीणों को इसकी स्पष्ट जानकारी ही दी गई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजस्व स्टाफ तालाब के अवैध कब्जेदारों को बचा रहा।जिसकी शिकायत जिला अधिकारी से की जाएगी। पैमाइश के दौरान ग्राम प्रधान और कंचौसी पुलिस चौकी का स्टाफ भी मौजूद रहा। लेखपाल तान्या अवस्थी का कहना  है तालाब कि पैमाइश करके चिन्हीकरण कर दिया गया।अवैध कब्जा को वरिष्ठ अधिकारीयों के सहयोग से जल्द हटवाया जाएगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button