*मधबापुर के अनाथ बच्चों का जिम्मा संभालेगा जिला प्रशासन

Breaking
*बिधूना तहसीलदार ने परिजनों से मिलकर दी जानकारी*
*पिंकी और श्यामलदास की मौत होने से देव और दिव्यांशु हो गए अनाथ*
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया स्टेट हेड संपादक डा. धर्मेन्द्र गुप्ता
मधबापुर गांव में असमय पति पत्नी की मौत के बाद अनाथ हुए बच्चों के पालन पोषण और पढ़ाई की जिम्मेदारी अब जिला प्रशासन संभालेगा।शनिवार को जिला अधिकारी के निर्देश पर अनाथ बच्चों के घर बिधूना तहसीलदार प्रतिभा पाल ने पहुंच कर परिवार और ननिहाल के लोगों को जानकारी दी।उहोंने कहा कि सरकारी योजनाओं की मदद के साथ ही बच्चों की पढ़ाई के लिए जल्द ही आवासीय विद्यालय में एडमिशन कराया जाएगा।

मालूम हो कि देव और दिव्यांशु मा पिंकी की टी बी की बीमारी से पिता श्यामलदास की मौत पत्नी देहांत से सदमे के कारण हाल ही में हो गई थी और दोनों मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं।जिनका देखरेख परिजन और ननिहाल के लोग कर रहे हैं।
तहसीलदार प्रतिभा पाल दोपहर में घर पहुंचने पर परिवार के लोग ही मिल सके क्यों कि दोनों बच्चों को उनके नाना ननिहाल ले गए। दोनो बच्चों को खबर करके गांव बुलाया गया।जहां परिवार के सुनील कुमार और बच्चों के नाना के साथ तहसीलदार ने परामर्श कर बताया कि सरकारी योजनाओं के साथ साथ बच्चों की पढ़ाई लिखाई का जिम्मा जिला प्रशासन उठाएगा।जिसमें आप लोगों को भी सहयोग करना होगा। इसके पहले बीडीओ सहार राजनरायन पाण्डेय ने घर पहुंच कर मृतक माता पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य कागजात परिजनों को दिए।
इस मौके पर समाज कल्याण विभाग से अक्षय यादव,लेखपाल विनय कुमार,ग्राम प्रधान राम नरेश बॉथम गांव के लोग मौजूद रहे।





