औरैया पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

Breaking
🟥 ग्लोबल टाइम्स एक्सक्लूसिव
सहायल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, फिरोजाबाद, आगरा व एटा से चोरी की गईं बाइकें बरामद
चेतन गौर ।संवाददाता
| ग्लोबल टाइम्स | औरैया
जनपद औरैया की थाना सहायल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरजनपदीय बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं उनकी निशानदेही पर कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद तीन मोटरसाइकिलों के संबंध में फिरोजाबाद, आगरा और एटा जनपदों में चोरी के मुकदमे दर्ज पाए गए हैं, जबकि दो अन्य वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना सहायल पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम भैंसोडी के पास घेराबंदी कर दो युवकों को अलग-अलग चोरी की मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम भैंसोडी में छिपाकर रखी गई तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों की जानकारी दी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तीनों वाहन भी बरामद कर लिए।
गिरफ्तार आरोपी
– प्रान्सू पुत्र अमरेश सिंह, निवासी ग्राम भैंसोडी, थाना सहायल, जनपद औरैया।
– लालू पुत्र अमर सिंह कुशवाह, निवासी ग्राम भैंसोडी, थाना सहायल, जनपद औरैया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उनकी नंबर प्लेट हटाकर अथवा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कम कीमत में बेच देते थे, ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें।
बरामद वाहनों का विवरण
– UP83BB8655 – थाना जसराना, जनपद फिरोजाबाद से चोरी।
– UP80GQ1944 – थाना एत्मादपुर, जनपद आगरा से चोरी।
– UP82AU0982 – थाना कोतवाली नगर, जनपद एटा से चोरी।
– �






