उत्तर प्रदेशलखनऊ

बक्सर के गंगा पुल से महिला ने छलांग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव तहसील बीघापुर पाटन थाना बारा सगवर क्षेत्र के बक्सर घाट पर महिला ने बक्सर पुल से छलांग लगा कर खुदकशी करने की कोशिश की । मौजूद नाविकों ने महिला की जान बचाई। रायबरेली थानासरेनी क्षेत्र के मदनापुर गांव के रहने वाले अधेड़ राजेंद्र की पत्नी कांती ने शुक्रवार दोपहर बक्सर पुल से गंगा में छलांग लगा दी। घाट के पास मौजूद नाविकों ने महिला को डूबते देखा तो उन्होंने पानी मे छलांग लगा दी और समय रहते महिला को गंगा से बाहर निकाल कर उसकी जान बचा ली। महिला जनपद रायबरेली अन्तर्गत थाना सरेनी गांव के हसनापुर निवासी रामनारायण की पुत्री है । महिला के दो विवाहित पुत्री वर्षा व कीर्ति हैं। घटना की सूचना पर बक्सर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पूछताछ करने के लिए महिला को बक्सर चौकी लाया गया। चौकी पर मौजूद थानाध्यक्ष राजपाल ने महिला को समझा बुझा कर परिजनों को सुपुर्द करवा दिया। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि महिला का ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद वह घर से अंजान व्यक्ति की बाइक में लिफ्ट लेकर बक्सर पहुंची थी

Global Times 7

Related Articles

Back to top button