उत्तर प्रदेश
मां शारदा विद्या मंदिर में विश्वकर्मा पूजन संपन्न हुआ।

Breaking
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया स्टेट हेड संपादक डा. धर्मेन्द्र गुप्ता।
कंचौसी। कंचौसी स्थित मां शारदा विद्या मंदिर में गुरुवार को दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर विद्यालय की उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर विद्यार्थियों को भगवान विश्वकर्मा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार अवस्थी, प्रधानाचार्या निशा अवस्थी, शिवांग अवस्थी, रणजीत सिंह समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।





