उत्तर प्रदेश

कंचौसी में चोरों ने नकदी सहित लाखों के जेवर किए पार

Breaking


ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया स्टेट हेड संपादक डा. धर्मेन्द्र गुप्ता

*कंचौसी*, औरैया
दिबियापुर थाना एवं कंचौसी चौकी क्षेत्र के महिपाल गांव में एक घर से बीती रात चोरों ने नकदी, लाखों के जेवर पार कर दिए।पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी राशिद खान के मुताबिक शुक्रवार रात परिवार लोग घर के बाहर और छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने पीछे की दिवाल से घर में दाख़िल होकर कमरे में रखे ब्रजबाला , अंगूठी, पायल, हथफूल, नथुनी, सोने की चैन सहित तीन लाख अस्सी हजार रुपए नकद पार कर लिए। पीड़ित के अनुसार कुल चोरी हुई रकम 6 लाख 25 हजार रुपए हैं।

पीड़ित की पत्नी की आंख खुलने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित इसकी जानकारी 112 पुलिस और चौकी पुलिस को दी।पीड़ित बताया जेवर और रुपए पुत्र और पुत्री की शादी के लिए रखे थे। इसी वर्ष नवंबर में दोनों का विवाह होना था।चौकी पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की तलाश की जा रही है। जबकि पुलिस दो माह पूर्व रिटायर फौजी के सूने घर में लाखों चोरी और मढ़नई गांव में पंचायत सचिवालय में हुई चोरी का अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस से संपर्क करने पर थाना प्रभारी मीटिंग में थे और चौकी प्रभारी प्रशिक्षण के चलते लखनऊ में है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button