उत्तर प्रदेशलखनऊ

राष्ट्रीय लोक अदालत में एक लाख से अधिक 1,54,592 मामलों का निस्तारण हुआ। 161,068,310 रुपये की धनराशि वसूल की गई:-

ग्लोबल टाइम्स 7
डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क।

हरदोई।

जनपद न्यायालय हरदोई में शनिवार को माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज कुमार सिंह द्वारा प्रातः 10:30 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का फीता काट कर उद्घाटन किया। उद्घाटन में अपर जिला जज अच्छे लाल सरोज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दूबे, कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों, विभिन्न बैंकों, अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया एवं लंबित चल रहे वादों का निस्तारण कराया।
नोडल अधिकारी/अपर जिला जज अच्छे लाल सरोज ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा 2824 वादों का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्तराधिकार प्रकृति के 43 वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 35 वाद, पारिवारिक मामलों के 87 वाद, फौजदारी के 2431 वाद, विभिन्न प्रकृति के 362 तथा उपभोक्ता फोरम द्वारा 32 मामलों का निपटाया गया। जिला प्रशासन द्वारा 5558 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते व अभिस्वीकृति के आधार पर किया गया।
मोटर दुर्घटना वादों में 17490000- रुपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में पीड़ित पक्षकारों को दिलवाई गई तथा फौजदारी वादों में अर्थदंड के रूप में 334480 रुपये की धनराशि वसूल की गई। दूरसंचार विभाग के 35 वादों का निस्तारण कर 101917- रुपये की धनराशि वसूल की गई। ई-डिस्ट्रिक पोर्टल के माध्यम से जिला प्रशासन के समस्त विभागों द्वारा 141272 मामलों का निस्तारण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुधाकर दूबे ने बताया कि लोक अदालत के आयोजन में जनपद न्यायालय परिसर में बैंकों के कैम्प लगाए गए जिसमें बैंक ऋण से संबंधित 1411 वादों का निस्तारण किया एवं कुल ऋण धनराशशि 99356504 रुपये की समझौता की गई।
प्राधिकरण सचिव ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल समझौता धनराशि 161068310 रुपये रही। यातायात निरीक्षक द्वारा 3456 चालानों का निस्तारण करते हुए 3990700/-रुपये की धनराशि वसूल की गई।
पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी अपर प्रधान न्यायाधीश फराह मतलूब व आशारानी सिंह ने लोक अदालत में कुल 87 वादों का तथा प्री-लिटिगेशन हेल्प डेस्क के माध्यम से पीठ द्वारा 04 मामलो का निस्तारण किया गया।
लोक अदालत में वादकारियों की सुविधा के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पडेस्क भी स्थापित की गई। जिसमें आने वाले वादकारियों को असुविधा से बचाने के लिए ई चालानों तथा अन्य लंबित मामलों के संबंध में हेल्पडेस्क पर मौजूद पी.एल.वी. द्वारा जानकारी प्रदान कराई गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में समस्त न्यायिक अधिकारी, बैंक अधिकारी, अन्य कर्मचारियों, तथा मीडिया कर्मियों का भी योगदान रहा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button