पंचायत भवन पर लटक रहा ताला, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण

Breaking
#कंचौसी
भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र के चमरोआ पंचायत भवन में आए दिन ताला लटकता रहता है। इसके चलते जन्म प्रणामपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल आदि के लिए लोगों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों को जन्म प्रणामपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराया जाना है।भवन में कर्मचारियाें के आए दिन नदारद रहने से पंचायत भवन मेें ताला लटका रहता है। जरूरी कागजात के लिए लोगों को ब्लॉक मुख्यालय की परिक्रमा लगाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया आए दिन कर्मचारियों के नदारद रहने से पंचायत भवन में ताला लटका रहता है।
इसके चलते जरुरी कागजात के लिए ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। इस संबंध में एडीओ पंचायत संतोष तिवारी ने बताया पंचायत सचिवालय क्यों बंद रहता है इसकी जांच करवाई जाएगी।






