उत्तर प्रदेशलखनऊ

नदीहा बुजुर्ग ग्राम प्रधान की खुलेआम दबंगई,पीड़ित बृद्ध की भूमि कर रहा अवैध अवैध कब्जा !

बृद्धा ने एसडीएम से न्याय लगाई थी न्याय की गुहार, एसडीएम निर्देश के बावजूद भी अधिकारी ने नहीं जुटा पाए हिम्मत!

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज नेटवर्क टीम लखनऊ उत्तर प्रदेश

कानपुर नगर।
राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों से सांठगांठ कर दबंग ग्राम प्रधान पर विपक्षी की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत उपजिलाधिकारी बिल्हौर से की गई है। प्रकरण के संबंध में उपजिलाधिकारी ने अधीनस्थों से रिपोर्ट मांगी है।
जानकारी के मुताबिक
उपजिलाधिकारी बिल्हौर को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित उमाशंकर ने बताया कि बिल्हौर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा नदिहा बुजुर्ग की गाटा संख्या 718 रकबा 0.398 जो उसके ससुर शिव प्रसाद पुत्र बाबू राम के नाम सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। रोड़ किनारे गांव के ही दबंग ग्राम प्रधान आदर्श मिश्रा पुत्र अमरनाथ मिश्रा द्वारा जबरिया निर्माण करा अवैध कब्जा किया जा रहा है।
पीड़ित उमाशंकर ने बताया की उनके ससुर बृद्ध है। इस लिए चलने फिरने में असमर्थ हैं।

जिस पर उसे ही उनकी देखभाल करनी पड़ती है। पीड़ित ने बताया कि उसके द्वारा निर्माण कार्य में मना किए जाने पर दबंग ग्राम प्रधान आदर्श मिश्रा झगड़ा फसाद पर आमादा हो जाता है। साथ ही जान से मारने की भी धमकी देता है। पीड़ित ने बताया कि उपजिलाधिकारी बिल्हौर को दिए गए प्रार्थना पत्र में राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल को जांच कर आख्या उपलब्ध कराए जाने आदेश दिया गया है। अधिकारी जबकि आज तक जांच करने राजस्व टीम अधिकारी नही पहुंचे है।

इससे दबंग ग्राम प्रधान के हौसले बुलंद हैं और जबरिया अवैध निर्माण कार्य करा रहा है। मामले के संबंध में पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत किए जाने की बात कही है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button