उत्तर प्रदेशलखनऊ

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री का हुआ भव्य स्वागत

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

पुखरायॉ

गोपाल भवन पुखरांया कानपुर देहात में क्षेत्रीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा वी.के. मिश्रा को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रदेशीय मंत्री चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया एवं उनका भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए श्री वी.के. मिश्र ने कहा कि शिक्षकों कई सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए पूरी ईमानदारी के साथ जीवनभर संघर्षरत रहूँगा। पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, स्थानांतरण प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए संगठन संघर्ष करेगा एवं हरसंभव प्रयास करेगा।
आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद आई.बी.सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, रमेश सिंह यादव, सुरेश सिंह, आदि शिक्षक नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा मिश्र को बधाई दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनारायण दीक्षित, संचालन सूर्य कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम के संयोजक नन्दलाल पाल, संजय त्रिपाठी, अखिलेश विश्वकर्मा, प्रशान्त मिश्र, सारिक अली, अरविन्द वर्मा, आर. वी. जी, नीरज तिवारी, बृजेंद्र रावत, सुरेश कुमार पटेल, रामेन्द चौरसिया, गीता सचान, नमिता, शिखा प्रकाश, शिवानी मिश्रा सहित कस्बे के सभी शिक्षक सम्मिलित होकर वी.के.मिश्र का पुष्प माला के साथ सम्मान किया गया

Global Times 7

Related Articles

Back to top button