उत्तर प्रदेश

कंटीले तार में फंसा किसान, दोनों पैर बुरी तरह कटे
भैंस चराते समय हुआ हादसा, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Breaking


ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया स्टेट हेड संपादक डा. धर्मेन्द्र गुप्ता

दिबियापुर थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में भैंस चराते समय कंटीले तारों में फंसने से 60 वर्षीय किसान के दोनों पैर बुरी तरह कट गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को एंबुलेंस से दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र दोहरे (60) पुत्र बांकेलाल दोहरे खेतों में भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान भैंसों को हांकते समय उनका पैर खेत के चारों ओर लगे कंटीले तार में फंस गया। तार में फंसने से उनके दोनों पैरों में गहरे घाव हो गए और काफी खून बहने लगा।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना देने के साथ एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस से घायल सुरेंद्र को दिबियापुर सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।
परिजनों के मुताबिक सुरेंद्र रोजाना की तरह भैंस चराने के लिए खेतों की ओर गए थे। हादसे के बाद परिजनों ने घटना की शिकायत दिबियापुर थाने में करने की बात कही है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button