उत्तर प्रदेश

कंचौसी में एक्सप्रेस ट्रेनें रोकने की मांग हुई तेज !

Breaking

ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया से स्टेट हेड संपादक डॉक्टर धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट


रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को भेजा गया ज्ञापन

कंचौसी।
कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर लगातार मांग तेज होती जा रही हैं।कस्बा वासी दिन के समय किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज न होने से काफी परेशान हैं।लोगों ने ट्रेनों के ठहराव को लेकर जन अभियान चलाने का फैसला लिया है जो मांग पूरी होने तक चालू रहेगा।

शुक्रवार को कंचौसी रेलवे स्टेशन पर  गोमती एक्सप्रेस,महानंदा एक्सप्रेस और अलीगढ़ फास्ट मेमू ट्रेनों का ठहराव किए जाने और यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से की गई।
इसके लिए रेल मंत्री के  संबोधित एक ज्ञापन कंचौसी वासियों ने स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार को सौंपा।

ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कंचौसी स्टेशन पर सुबह जुटे कस्बे के सैकड़ों लोगों ने एक बार पुनःस्टेशन अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में कंचौसी स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस 12419/12420,अलीगढ़ फास्ट मेमू 64703/64704 और महानंदा एक्सप्रेस 15484/15483 अप डाउन का स्टॉपेज किए जाने की मांग की गई।इसके साथ ही कस्बा वासियों ने सालों से लंबित रेलवे ओवर ब्रिज, प्रस्तावित रेलवे फाटक पर अंडर पास, स्टेशन पर रैंप ओवर ब्रिज बनाए जाने और रिजर्वेशन काउंटर के साथ साथ अन्य यात्री सुविधाएं रेलमंत्री से पूरा किए जाने की मांग की ।इसके पहले 9 सितंबर को लोगों ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर ट्रेनों का ठहराव और यात्री सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग की गई थी। लोगों का कहना हैं जब तक ट्रेनों का ठहराव और यात्री सुविधाओ की जन हित की मांग पूरी नहीं होती है तब तक लगातार हम सभी कस्बा और क्षेत्रवासी अभियान चलाएंगे।
इस मौके पर किसान मोहित गुप्ता नेता गिरीश सिकरवार,दीपक गौर, सनी गौर,आदेश शुक्ला ज्ञानेंद्र गुप्ता, इशू शुक्ला व्यास जी समेत तमाम लोग शामिल हुए।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button