उत्तर प्रदेश

लूट में शामिल बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश

लूट में शामिल बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

← Back

Thank you for your response. ✨

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 05 सितंबर 2024 औरैया।

विगत दिवस जनपद के एक थाना क्षेत्र में ड्राइवर के साथ मारपीट कर कार लूट मामले में औरैया पुलिस व शातिर बदमाश के बीच बुधवार की रात्रि मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश ने अपने साथी के साथ दिल्ली से कार बुक कर जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र में दिया था कार की लूट की घटना को अंजाम। शातिरों ने दिल्ली से कार बुक कर जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र में शौच के बहानाकर कार रुकवाकर की थी लूट।पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश रंजीत पर अन्य जनपदों में भी दर्ज हैं। इस आशय का मुकदमा एरवाकटरा थाना में भी दर्ज है। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक ने किया है। .जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम एसओजी/सर्विलांस व दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 04 सितंबर 2024 की रात्रि समय करीब 23:10 बजे थाना ऐरवाकटरा क्षेत्रांतर्गत नगला बाले मोड सौरिख ऐरवाकटरा रोड पर थाना दिबियापुर क्षेत्रांतर्गत लछियामऊ के पास हुई लूट से संबंधित अभियुक्त के कब्जे से औरा गाड़ी बरामद हुई दौराने मुठभेड़ जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त घायल हुआ जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवाकटरा रवाना किया गया। घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि गत 1 सितंबर 2024 को थाना दिबियापुर क्षेत्र के लक्षियामऊ पुल पर शौचक्रिया के बहाने उतारे बदमाशों ने कार चालक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। 4 सितंबर की रात्रि के समय थाना इंचार्ज व एसओजी टीम थाना एरवाकटरा क्षेत्र के नगला वाले मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर कार चालक नहीं रुका और कच्चे रास्ते पर उतरकर छोड़ दिया, और भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया उसी समय बदमाश ने पुलिस फोर्स पर फायर कर दिया। अपने बचाव में पुलिस ने फायर किया और मुठभेड़ हो गई। बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा में भर्ती कराया गया है। अग्रिम विधि कार्रवाई जारी है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button