जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पीएमश्री कंचौसी कंपोजिट विद्यालय में संपन्न हुई

Breaking
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया, विशेष संवाददाता सुरेश यादव
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता ब्लॉक भाग्यनगर ब्लॉक के कंचौसी पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कंचौसी गांव के ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार चौबे ने सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन व फीता काटकर पहलवानो का हाथ मिलाकर उद्घाटन किया ।

इस प्रतियोगिता में 35 किलो भार वर्ग में साहिल कंचौसी ने स्वर्ण पदक 35 से 38 किलो भारवर्ग में अनीश बेरी धनकर अजीतमल 38 से41 किलो भार वर्ग में कन्हैया पीएमश्री कंचौसी 41 से 44 किलो भार वर्ग में आदर्श भादसान अजीतमल 48 से 44 में किलो भार वर्ग में रजत सिंह कंचौसी 48 से 52 किलो भार वर्ग में विवेक कुमार पीएम विद्यालय कंपोजिट कंचौसी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में 30 किलो भार वर्ग में शिवानी पीएमश्री विद्यालय कंचौसी 30 से 33 किलो भार वर्ग में गुंजन अजीतमल 33 से 36 किलो भार वर्ग में कामिनी अजीतमल 36से39 किलो भार वर्ग में मुस्कान एरवाकटरा 39 से 42 किलो भार वर्ग में आफरीन एरवाकटरा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया । निर्णायक के रूप में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार व अनुदेशक रामेन्द्र प्रताप सिंह ब्लॉक व्यायाम शिक्षक एवं आशीष अवस्थी रहे ।इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक मनीष मिश्रा, जिला व्यायाम शिक्षिका रश्मि पाठक, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सौरभ त्रिपाठी ब्लॉक व्यायाम शिक्षक ,शिव प्रताप सिंह, मुकुल यादव, विपिन कुमार, मित्र प्रकाश दुबे आदि उपस्थित रहे ।





