रात की रामलीला के लिए मंगलवार को झण्डा गड़ा

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क ओमप्रकाश वर्मा नगरा
नगरा बलिया। सार्वजनिक रामलीला समिति नगरा के तत्वाधान में नवरात्र पर आयोजित होने वाली रामलीला के मंचन के लिए मंगलवार को जनता इंटर कॉलेज के मैदान में भूमि पूजन कर हनुमान जी के झंडे का ध्वजारोहण किया गया। भूमि पूजन व ध्वजारोहण कार्यक्रम वैदिक विद्वान पं संतोष द्विवेदी के सानिध्य में समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता दीपू व महामंत्री डॉ शशि प्रकाश कुशवाहा के हाथो विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। सार्वजनिक रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 26 सितंबर से छह अक्टूबर तक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की लीला का भव्य मंचन का आयोजन किया जाएगा। रामलीला की चौपाई संगीतमय होगी।26 सितम्बर को दिन में भगवान श्रीराम परिवार की भव्य झाकियो से सुसज्जित शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। इस अवसर पर सार्वजनिक रामलीला समिति के उपाध्यक्ष रामायण ठाकुर, कोषाध्यक्ष ओके जायसवाल, व्यवस्थापक गणपति गोड, हरेराम गुप्ता,वृज मोहन गुप्ता, विपुल चौरसिया,अजित चौहान राजू, मुन्ना माईकल,अभिनंदन, राजेश वर्मा, संजय सोनी के अलावा पूर्व प्रधान काशीनाथ जायसवाल तथा पूर्वांचल उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।






