उत्तर प्रदेशलखनऊ

उतरते ही बिक जाती है खाद ,निराश होकर लौट रहे किसान

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी, ब्लॉक संवाददाता ब्रजेश बाथम।

अधिकांश साधन सहकारी समितियों पर खाद नहीं है।कंचौसी गांव सहकारी समिति बीते हफ्ते 400 बोरी खाद भेजी गई थी जोकि 4 घण्टे में बिक गई थी।बुधवार शाम को 100 बोरी डीएपी खाद भेजी गई थी जो पहुंचने के कुछ घंटों के अंदर ही बिक गई। अधिकतर किसान निराश होकर लौटे। कंचौसी गांव की साधन सहकारी समिति पर 100 डीएपी खाद ट्रक से उतरी। इसकी सूचना पाते ही किसानों की भीड़ लग गई। एक बोरी से ज्यादा खाद किसी को नहीं दी गई, फिर भी दोपहर तक पूरी खाद बिक गई।किसान शिवप्रसाद, मोहन लाल, जगदीश, रामभरोसे, जीवनलाल, गिरवर प्रसाद आदि किसानों ने बताया एक बोरी से ज्यादा खाद किसी को नहीं दी गई। एक आधार कार्ड पर सिर्फ एक बोरी खाद दी जा रही है। दोपहर तक 80 बोरी से ज्यादा खाद बिक चुकी थी। खाद लेने पहुंचे किसान का कहना है कि आलू, गेहू ,राई की फसल के लिए खाद की एक बोरी से अधिक जरूरत है लेकिन सीमित पर एक बोरी से अधिक खाद नही मिल रही है, जिससे किसानों को दुकानों से ऊँचे दामो में खाद लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।किसानों पर आर्थिक बोझ की मार पड़ रही है।वही सचिव अनोज कुमार का कहना है कि अधिकारियों से अधिक खाद की मांग की गई हैं ,छुटे किसानों को जल्द खाद मिलेगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button