RSS द्वारा केक काटकर एवं देसी गाय की दूध पार्टी” कर जन्मदिवस मनाया गया !

ग्लोबल टाइम्स7 न्यूज नेटवर्क
लखनऊ उत्तर प्रदेश
सूत्र……
अलीगढ़ में आर.एस.एस केंद्रीय अधिकारी आदरणीय इंद्रेश कुमार जी के जन्मदिन के शुभावसर पर सद्भावना सप्ताह के अंतर्गत “केक काटकर एवं देसी गाय की दूध पार्टी” कर जन्मदिवस मनाया गया.

आज दिनांक 26 फरवरी 2023 को आर.एस.एस केंद्रीय अधिकारी एवं मुख्य संरक्षक व मार्गदर्शक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच माननीय डा.इंद्रेश कुमार जी के जन्मदिन के अवसर पर सद्भावना सप्ताह के अंतर्गत इमरान खान शाह (ब्रज प्रांत संयोजक सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा सभी हिंदू मुस्लिम भाइयों के साथ दिन में 12 बजे के आस पास रठगांव स्थित शेख मीर औलिया दरगाह पर केक काटकर एवं देसी गाय की दूध पार्टी कर पूरे रितिरिवाजो के साथ बड़े हर्ष और उल्लास के साथ माननीय इंद्रेश कुमार जी का जन्मदिवस मनाया।

कार्यकर्म के मुख्य अतिथि रहे कल्लू अंसारी जी (राष्ट्रीय संयोजक सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) ने कहा की हमारे अंदर भी वही खून दौड़ रहा है जो हिंदू भाई के अंदर दौड़ रहा है, हम भी सनातनी है वो भी सनातनी है, वो सनातनी हिंदू है तो हम सनातनी मुसलमान है, हम अरब से आए हुए मुसलमान नही है. इमरान खान शाह ने कहा की हम सब हिंदुस्तानी है और हम सबको एक होकर भाईचारे से रहना चाहिए.आखिर में सभी लोगो ने मिलकर माननीय इंद्रेश कुमार जी की लंबी उमर के लिए दुआओं की और इमरान खान ने साबिर खान को रठगांव से संगठन में जोड़ा.इस कार्यक्रम में वसीम अहमद,मोहम्मद अरीब,कामरान भाई, शमशाद दरगाह मेंबर,बिट्टू पूर्व प्रधान,फ्राहिम,इकबाल,इरफान, बलबीर,संजय,राजेश, अफजाल, भूरा आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे.






