सुदिति ग्लोबल एकेडमी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान!

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट राम प्रकाश शर्मा। 25 अक्टूबर 2024* *#औरैया।* भारत विकास परिषद द्वारा परिषद के राष्ट्रीय प्रकल्प के अंतर्गत राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर रमेश शुक्ला एव प्रांतीय संरक्षक अशोक त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भारत माता व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। . प्रांतीय संरक्षक अशोक त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता शाखा स्तर, प्रान्त स्तर, रीजन स्तर एव राष्ट्रीय स्तर पर सम्पन्न होती है। प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर रमेश शुक्ला ने प्रतियोगिता के नियमो से अवगत कराया। इस प्रतियोगता में सुदिति ग्लोबल अकेडमी, चौधरी विशम्भर सिंह भारतीय विद्यालय बालिका इंटर कॉलेज, शेम्फोर्ड प्यूरिष्टिक के 12 आदि विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सुदिति ग्लोबल अकेडमी के बच्चों ने हिंदी एवं संस्कृत में गीत गाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चौधरी विशम्भर सिंह बालिका इंटर कॉलेज ने द्वितीय एव शेम्फोर्ड विद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में डॉक्टर गुरु प्रताप वर्मा एव आर्यन रहे। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त सुदिति ग्लोबल अकेडमी की टीम दिनांक 27 अक्टूबर को प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए भरथना जयेगी। सभी टीमो को प्रमाण पत्र एव स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, साथ ही निर्णायकों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और सभी विद्यालयों को भी टीमो के साथ आये शिक्षकों के माध्यम से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शाखा संरक्षक संजीव त्रिपाठी, शाखा अध्यक्ष पी एन मिश्रा, सचिव गोपाल जी वर्मा, बेटा लाल शुक्ला, राकेश गुप्ता, लालजी अग्रवाल, के के दुबे, कार्यक्रम संयोजक छुन्ना मिश्रा, अंकित गहोई, राज नारायण मिश्रा, सौरभ पुरवार, सौरभ कुमार सिंह, समाज सेवी ज्ञान सक्सेना एव नगर के कई बच्चों के गार्जियन एव विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव गोपालजी वर्मा ने किया। सभी आये हुए अतिथितियों का आभार शाखा अध्यक्ष पीएन मिश्रा ने किया।






