माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के उमाकांत दीक्षित जिलाध्यक्ष, एवं संतोष तिवारी जिला मंत्री बने

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
21जनवरी 2024
#औरैया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट का जनपद का वार्षिक चुनाव राधा बल्लभ इंटर कॉलेज फफूंद में प्रदेशीय संरक्षक प्रेम नारायण दुबे एवं निर्वाचन अधिकारी महिपाल सिंह मंडलीय अध्यक्ष (कानपुर मंडल ) प्रवेक्षक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कृष्ण मोहन उपाध्याय एवम प्रवेश रत्न शाक्य जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद की देख रेख में संपन्न हुआ, जिसमे उमाकांत दीक्षित को आठवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया एवं संतोष तिवारी दोबारा जिला मंत्री पद के लिए चुने गये।
प्रदेशीय संरक्षक समिति के प्रेम नारायण दुबे ने बताया कि इस सरकार ने शिक्षको के हित में कोई कार्य नहीं किया। यह सरकार शिक्षक विरोधी है शिक्षको को विनमती करण के नाम पर कभी एनपीएस नई पेंशन योजना के नाम पर परेशान किया जाता है । जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना पैसे के कोई काम नही होता है। प्रदेश सदस्य कार्य समिति कृष्ण मोहन उपाध्याय ने बताया कि शासन के नाम पर विद्यालयों में शिक्षको/प्रधानचार्यो को नये- नये आदेश प्रेषित किए जाते हैं और कल इसी तरह का आदेश की जिले मे मानव श्रंखला बनाए के लिए कहा गया, जबकि पड़ोसी जनपदों में इस प्रकार का कोई आदेश नहीं है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ इस शीत लहर में ऐसे कार्यक्रमों की घोर निन्दा करता है। जिलाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित ने बताया कि इस शीत लहर में छात्र/छात्राएं विद्यालय नही आ रहे हैं, ऐसे में मानव श्रंखला का कार्य कैसे कराया जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कहा जा रहा है की प्रधानाचार्य/शिक्षक अपनी जिम्मेदारी पर इस कार्य को कराए। अंत में निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्यकारिणी का विधिवत चुनाव संपन्न हो गया है जिसमे उमाकांत दीक्षित जिलाध्यक्ष, संतोष कुमार तिवारी जिला मंत्री, उपाध्यक्ष शशि शेखर मिश्रा अजीतमल, सुलखान सिंह नेविलगंज, पवन कुमार तिवारी औरैया राम स्वरूप वाजपेई फफूंद, असित कुमार शुक्ला रामगढ़, करुणा पांडे राहतपुर, लता श्रीवास्तव, औरैया संगठन महामंत्री संजीव कुमार दुबे दिबियापुर, अभिषेक मिश्रा बिधूना संगठन मंत्री अतुल चतुर्वेदी असेनी, रेखा यादव बिधूना, जिला कोषाध्यक्ष आनंद पाठक बिधूना, आय-व्यय निरीक्षक ऋषभ पांडे अजीतमल, जिला संयुक्त मंत्री मोहित कुमार महू, धर्मेंद्र कुमार बिधूना, भगवान दास मल्होसी, ब्रजेश कुमार मिश्र फफूंद, धर्मेंद्र कुमार राहतपुर, राकेश तोमर दिबियापुर, हुसना वानो फफूंद, प्रदेशीय प्रतिनिधि और जिला कार्य समिति के सदस्य भी चुने गये। एक सैकड़ा से अधिक शिक्षको ने प्रतिभाग किया।