उत्तर प्रदेशलखनऊ

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष

हालत गम्भीर होने पर युवक को किया रेफर

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
09 अप्रैल 2023

शिवली # कानपुर देहात, कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बलुआ पुर गाँव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक युवक तथा उसकी माँ पर लोहे की राड व कुल्हाड़ी से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया , सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवली लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया है, वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी मामूली रूप से घायल हुए हैं, पुलिस द्वारा मामले की जानकारी की जा रही है | मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात बलुआ पुर गाँव में किसी बात पर दो पक्षों में विवाद हुआ जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया चूंकि दोनों पक्षों में पहले से ही पुरानी खुन्नस थी इस वजह से एक पक्ष द्वारा लोहे की राड(साबड़) तथा कुल्हाड़ी का प्रयोग करते हुए रामकुमार उर्फ लालू पुत्र जगमोहन को घायल कर दिया बचाने आई परिवार की प्रभा देवी पत्नी रामबाबू के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे सर फट गया और गम्भीर रूप से घायल हो गई | ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवली ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा हालत गम्भीर होने के कारण रामकुमार को कानपुर रेफर कर दिया गया है |घटना की जानकारी होने पर शिवली कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर जांच पड़ताल में जुट गए तथा घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है|

Global Times 7

Related Articles

Back to top button