टीबी की बीमारी से ग्रसित पत्नी को मौत , सदमे में पति ने भी तोड़ा दम एक साथ उठी दो अर्थी

Breaking
माता पिता की मौत से दोनों पुत्र हुए बेसहारा
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया, स्टेट हेड संपादक डा. धर्मेन्द्र गुप्ता
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव मधवापुर में सोमवार शाम और मंगलवार की सुबह एक ही परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा कि पूरा गांव गमगीन हो गया। चार साल टीबी की बीमारी से ग्रसित पत्नी की मौत बीते सोमवार की शाम को हो गई थी। मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी पत्नी के मांग में सिंदूर भरते समय पति सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका और हार्ट अटैक आने से पति की भी मौत हो गई।एक ही दिन में पति-पत्नी की मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया। पिंकी (35)पत्नी श्यामल दास चार वर्षों से टीबी की बीमारी से ग्रसित थी उसका इलाज कानपुर में प्राइवेट अस्पताल से चल रहा था। बीते सोमवार शाम तबीयत ज्यादा खराब होने से पिंकी की मौत हो थी। वही श्यामल दास (40)पुत्र शिव कुमार पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। मंगलवार सुबह पति की भी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार श्यामल दास पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। पूरी रात बेसुध रहा और मंगलवार सुबह उनकी भी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच गए और परिजनों को ढांढस बंधाया। पूरे गांव में शोक का माहौल बना रहा।
अब माता-पिता दोनों के निधन के बाद दोनों बेटों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने शासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।






