उत्तर प्रदेशलखनऊ

बाइक की टक्कर से घायल हुए छात्र की उपचार के दौरान मौत

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, सिटी रिपोर्टर अनुज यादव औरैया।

औरैया। शहर में मंडी समिति के समीप सर्विस रोड पर 13 फरवरी को एक छात्र मंडी से सब्जी लेने जा रहे था। तभी एक पल्सर सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसका सैफई में इलाज करा रहे थे। जहां शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई। शनिवार को छात्र का शव घर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जालौन चौराहा राधे वाटिका के समीप निवासी सचिन यादव 17 वर्ष पुत्र श्रीराम यादव बीएससी का छात्र था। 13 फरवरी को अपने घर से मंडी सब्जी लेने जा रहा था। तभी मंडी समिति के समीप सर्विस रोड पर पीछे से आ रहे एक पल्सर सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसका सैफई में इलाज करा रहे थे। जहां शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर आया तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था और सब्जी बेंचकर अपने परिवार की मदद करता था। मृतक के चाचा रामपाल यादव ने आरोप लगाया कि सचिन के घायल होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पल्सर सवार को गाड़ी समेत पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे भगा दिया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button