रविन्द्र सिंह सेंगर को पुनः नियुक्त किया गया समाचार पत्र निर्झर टाइम्स का जिला प्रतिनिधि कानपुर देहात।

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क,कंचौसी ब्लॉक संवाददाता बृजेश बाथम
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात नगर पंचायत कंचौसी के वार्ड अशोक नगर के निवासी रविन्द्र सिंह सेंगर को साप्ताहिक समाचार पत्र निर्झर टाइम्स में पुनः जिला कानपुर देहात के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।उनकी नियुक्ति पर कस्बा कंचौसी के गणमान्य व्यक्तियों, ब भिन्न भिन्न समाचारों पत्रों से जुड़े मीडिया जगत के लोगो ने खुशी जाहिर करते हुए उनको शुभकामनाएं दी है।मालूम हो कि सेंगर जी पिछले दस वर्षों से निर्झर टाइम्स में कानपुर देहात के जिला प्रतिनिधि के रूप में कर्मठता,निडरता,निष्पक्ष ब ईमानदारी से कार्य कर रहे है।उनकी छवि और लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए समाचार पत्र के संपादक शिवप्रताप सिंह सेंगर ने पुनः उनको इस पद की जिम्मेदारी दी है। नियुक्ति पत्र प्रदान करने के पश्चात उन्होंने भरोसा जताया कि किसी भी समाचार पत्र की लोकप्रियता,को जन जन तक पहुंचाने के लिए इसी प्रकार के कर्मठ,ईमानदार और निष्पक्ष व्यक्ति की आवश्यकता होती है और ये सभी गुण रविन्द्र सिंह सेंगर में विद्यमान है। सेंगर जी की नियुक्ति पर हर्ष जाहिर करने बालों में वरिष्ठ पत्रकार रविकांत सिंह राजावत,गिरीश सिकरवार,वरिष्ठ पत्रकार सुरेश यादव,ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज नेट वर्क के समाचार संपादक डॉक्टर धर्मेन्द्र गुप्ता,प्रफुल्ल शुक्ला,धर्मेंद्र यादव,बृजेश बाथम,दीपक सिंह चौहान,दिनेश तिवारी बीनू शुक्ला,दीपक पाण्डेय,शिवम पांडे दिनेश कुशवाहा ,अभिषेक चक्रवर्ती,अनमोल गुप्ता ,सूरज सिंह आदि लोगो ने शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाइयां दी है।






