उत्तर प्रदेशलखनऊ

लाठी डंडे चलने से वृद्धा की हुई मौत दो हुए घायल रिपोर्ट हुई दर्ज

पेशाब कर रहे प्रधान पुत्र पर लाइट जलाने पर दो पक्षों में भड़का विवाद

लाठी डंडे चलने से वृद्धा की हुई मौत दो हुए घायल रिपोर्ट हुई दर्ज

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
09 नवंबर 2023

#बिधूना,औरैया।

बीती रात मढामाछी झील गांव मे प्रधान पुत्र द्वारा दरवाजे के सामने पेशाब करते समय पड़ोसी वृद्धा द्वारा लाइट जलाए जाने पर भड़के प्रधान पुत्र पक्ष व पड़ोसी वृद्धा पक्ष में गाली-गलौज के साथ लाठी डंडे चलने लगे, जिससे एक पक्ष की वृद्धा महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। बाद में दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि मृतका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मढामाछी झील निवासी जयचंद्र पुत्र उदयवीर सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी दादी शांति देवी पत्नी मोकम सिंह बीती रात खाना खाने के बाद बैठी हुई थी तभी प्रधान पुत्र मोहित सिंह पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह दरवाजे के सामने पेशाब करने लगा जिस पर उनकी दादी ने लाइट जला दी इसके चलते नशे की हालत में वह गाली- गलौज करने लगा। जब मेरी दादी ने मना किया तो उसने आवाज लगाकर अन्य साथी बलवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह व रामकरण और बबलू पुत्र राम प्रकाश दिवाकर व कुछ अज्ञात लोग दरवाजे पर आकर गाली- गलौज करने लगे। प्रधान पुत्र मोहित कहने लगा कि मारो सालों को कोई जीवित न बचे। मेरी दादी शांति देवी के सिर में सरिया से प्रहार करने लगे। जिससे उदयवीर सिंह व लक्ष्मी देवी पत्नी उदयवीर सिंह को गंभीर चोटें आने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया, जबकि उसकी दादी शांति देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक वृद्धा के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा सीओ अशोक कुमार सिंह कोतवाल श्रीकेश भारती निरीक्षक अपराध भूपेंद्र सिंह चौहान निरीक्षक संत प्रकाश पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गये। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और नामजद समेत आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का भी गठन कर दिया गया है जल्द गिरफ्तारियां कर ली जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button