खातेगांव वन परिक्षेत्र के कर्मचारियों को मिली सफलता

ग्लोबल टाइम्स -7 डिजीटल न्यूज नेटवर्क
राजेन्द्र श्रीवास देवास मध्यप्रदेश
वनमंडलाधिकारी देवास पी एन मिश्रा के सभी परिक्षेत्र अधिकारियों को दिन एवम रात में सघन गस्ती के निर्देश देने पर उपवनमंडलाधीकारी एस एल यादव के निर्देशन मे अधिनस्थों की गश्ती हेतु ड्यूटी लगाते हुए मुखबिरी बड़ाई गई। इसी के परिणाम स्वरूप दिनांक 09/02/23 को को दोपहर दोपहर में 1.00 बजे मुखबीर् की सूचना पर बीट मचवास कक्ष क्रमांक 226 से लगे जीतू पटेल पिता सुंदरलाल जाति गुर्जर के खेत के पास बनी अवैध टपरी का निर्माण किया गया, जिसके आसपास खोजबीन करने पर सोयाबीन के भूसे में सागवान के चिरान नग 15 , टापरी में लगे 05 नग एवं बड़े सागवान लट्ठे नग 14 नाले में पड़े पाए गए जिसकी सूची वनस्टाफ द्वारा बनाई गई कुल सागवान नग 34 घनमीटर 1.061 कुल कीमत ₹32753 की पाई गई! जिस पर

भारतीय वन अधिनियम 1927 व अन्य अधिनियमों के तहत आरोपी जितेंद्र गुजर पर प्रकरण कायम किया गया है । आगे पूछताछ व जांच जारी है।
कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी खातेगांव, सुश्री वंदना ठाकुर वंदना , वनरक्षक शैलेंद्र चौहान, संजय सिंह नारायण सिंह राजपूत ड्राइवर शिवलाल आदि का विशेष योगदान रहा/






