उत्तर प्रदेश

वृद्ध आश्रम में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज नेटवर्क
विकास त्रिवेदी
जिला संवाददाता
फतेहपुर

फतेहपुर
25 जनवरी 2024

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप के अंतर्गत जिलाधिकारी सी. इंदुमती के मार्गदर्शन पर स्वीप आइकॉन डा. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा मवइया स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।डा. अनुराग द्वारा सभी वृद्धजनों को मतदान हेतु प्रेरित करने के साथ साथ उनके परिजनों, रिश्तेदारों व मित्रों को दूरभाष द्वारा चुनाव के दिन मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए समझाया और इस कार्य हेतु सभी वृद्धजनों को दूरभाष से बात कराने के लिए वार्डेन नीतू वर्मा से कहा।साथ ही सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर अशोक कुमार व प्रमुख सहयोगी सुरेश श्रीवास्तव सहित वृद्धाश्रम के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button