उत्तर प्रदेशलखनऊ

धनतेरस एवं दीपावली के पर्व पर खरीदारों का उमड़ा जन सैलाब शाम जलते तक खरीदारों का सिलसिला जारी रहा।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
23 अक्टूबर 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर गत 2 वर्षों के कोविड-19 के चलते आम नागरिक काफी भयभीत था। लेकिन इस वर्ष दुकानदारों एवं ग्राहकों में काफी उत्साह दिखा। जिसके कारण तहसील सिकंदरा क्षेत्र के कस्बा सिकंदरा एवं राजपुर में खरीददारों की काफी भीड़ नजर आई। कस्बा राजपुर में सप्ताह में सिर्फ एक बार रविवार को बाजार लगता है। जिसके कारण यमुना नदी के किनारे निवास करने वाले बीहड़ पट्टी के ग्रामीण जन त्योहार को देखते हुए काफी सामान खरीदते नजर आए। इसी प्रकार कस्बा सिकंदरा में दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को काफी ढंग से सजा रखा था।

जिससे ग्राहकों के अंदर खरीदारी का आकर्षण का केंद्र बन सके। उल्लेखनीय है कि धनतेरस पर मोटरसाइकिल, मोबाइल, प्लास्टिक की कुर्सियां की बिक्री अधिक नजर आई। सुबह से शाम तक खरीददारों की भीड़ दुकानों पर नजर आई। महंगाई को देखते हुए सोने चांदी की दुकानों पर सन्नाटा नजर दिखा। त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थाना सिकंदरा की पुलिस पटेल चौक सिकंदरा में काफी चौकन्ना नजर आई।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button