उत्तर प्रदेशलखनऊ

पेपर देकर लौट रहे दसवी के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

–ट्रैक्टर ट्राली से हुई दुर्घटना, एक छात्र की मौत तीन घायल

–भावलखेड़ा के रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज में पेपर देने गए थे छात्र

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क

फै़याज़उद्दीन साग़री

शाहजहांपुर। पेपर देकर लौट रहे बाइक सवार दसवीं के छात्रों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे सभी छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गई तथा दो छात्रों का उपचार चल रहा है। शनिवार को सरदार पटेल हिन्दू इंटर कॉलेज के दसवीं छात्र प्रज्ञान, रमन, सचिन और प्रिंस रस्तोगी का सेन्टर भावलखेड़ा गांव स्थित रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज में पड़ा है। चारों छात्र दो बाइकों पर स्कूल से पेपर देकर घर को लौट रहे थे। इसी बीच रौजा थाना क्षेत्र के ग्राम सल्लिया में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइकों को टक्कर मार दी। जिससे छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों छात्रो को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान घण्टाघर निवासी प्रिंस रस्तोगी की मौत हो गई। एवं प्रज्ञान, रमन, सचिन का उपचार चल रहा है। वही परिजनों का रो रोकर बुरा है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button