उत्तर प्रदेशलखनऊ

गलत दिशा पर चलने वाले वाहनों से वसूला जाए जुर्माना-डीएम

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
26 मई 2023

औरैया

पुलिस परिवहन तथा नगर पालिका परिषद मिलकर अभियान चलाए जिससे अतिक्रमण तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगे और समय-समय पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने उक्त निर्देश कलेक्ट्रेट मानस सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधितों को दिए।
उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए और चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाए जिससे सीमा से अधिक स्पीड, बिना हेलमेट दुपहिया वाहनों का संचालन तथा गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर जुर्माना वसूला जाए जिससे अधिकाधिक चालक हेलमेट का प्रयोग करें और अपनी जान बचा सके तथा गलत दिशा में भी वाहन न चले जिससे अनायास ही बड़ी-बड़ी दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। जिलाधिकारी ने दुर्घटना बाहुल्य स्थल चिन्हित करने तथा संकेतक साइन बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि समिति में प्राप्त होने वाले दुर्घटना से बचने के सुझावों पर अमल किया जाए। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतिष्ठान स्वामी द्वारा दुकान के बाहर बिक्री के लिए रखी जाने वाली सामग्री रखकर जो अतिक्रमण की स्थिति पैदा की जाती है उसके लिए भी अभियान चलाकर प्रतिष्ठान स्वामियों को आगाह करें और उनके द्वारा पुनरावृत्ति किए जाने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाये। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और जहां भी गड्ढा आदि हैं उन्हें गड्ढा मुक्त किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना उपरांत घायलों को चिकित्सालय लाने वालों की पूरी जानकारी अंकित की जाए जिससे सहायता करने वालों को पुरस्कृत किया जा सके, साथ ही दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति का पूरा विवरण अंकित किया जाए ताकि शासन द्वारा उसके सहयोगार्थ दी जाने वाली धनराशि संबंधित को नियमानुसार उपलब्ध करायी जा सके । उन्होंने कहा कि घटना उपरांत पुलिस और चिकित्सा विभाग अपनी पूर्ण जिम्मेदारी समझते हुए कार्यवाही करें ताकि कोई भी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति अनुमन्य लाभ पाने से वंचित न रहने पाए इसमें कार्यवाही समयान्तर्गत पूर्ण की जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अर्चना श्रीवास्तव,अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी अभिषेक यादव, एआरटीओ अशोक कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button