उत्तर प्रदेशलखनऊ
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर अतुल कुमार राय
सिकंदरपुर बलिया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ सरयू नदी के दरौली, कठौड़ा, डुहा बिहरा आदि घाटों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई और पूजा अर्चना, दान पुण्य किया।
आज कार्तिक पूर्णिमा और साल का आखिरी स्नान पर्व है। इस दिन नदी में डुबकी लगाने का काफी महत्व माना जाता है। आज श्रद्धालुओं के हुजूम ने आस्था की पावन डुबकी लगाई और पूजा अर्चना की। स्नान पर्व को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है।