अछल्दा में ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट मे आकर गाय हुई गंभीर घायल

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
23 अगस्त 2023
#बिधूना,औरैया।
विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते रिहायशी जगह के समीप बिना गार्डिग के रखे ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आकर एक गाय झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई है जिससे विद्युत विभाग की लापरवाही के प्रति लोगों में भारी नाराजगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अछल्दा कस्बे के प्राइमरी स्कूल के समीप रिहायसी जगह पर बिना गार्डिग के विद्युत विभाग द्वारा रखे गए ट्रांसफार्मर से आए दिन आम लोगों के साथ पशुओं की जान पर खतरे के बादल मंडराते रहते हैं। इसी के चलते बुधवार को उक्त ट्रांसफार्मर की सप्लाई केबिन के करंट की चपेट में आकर एक गाय झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिससे विद्युत विभाग की लापरवाही के प्रति लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। अवधेश कुमार, रिंकू सेंगर, अमित कुमार, सिद्धार्थ, पियूष, गुड्डू आदि लोगों का कहना है कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से बिना गार्डिग के रखे गए ट्रांसफार्मर से आए दिन चिंगारियां निकलने व लोगों के साथ पशुओं के जीवन पर खतरा होने की शिकायतें किए जाने के बावजूद आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है, जिससे हादसे हो रहे हैं, और यदि विद्युत विभाग जल्द न चेता तो किसी समय कोई बड़ा हादसा होने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।





