उत्तर प्रदेशलखनऊ

90 अमरनाथ यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण- प्रत्येक बुधवार और शनिवार को होगा रजिस्ट्रेशन !

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा
ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

इटावा~अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन बोर्ड की प्रथम बैठक में 90अमरनाथ यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किये गये। जिसमें अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल एवं श्री भोले अमरनाथ सेवा समिति के सेवादारों ने जाने वाले यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन बोर्ड के सदस्य डा. अजय शर्मा ने बताया कि अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को जारी किये जाएंगे सरकारी अवकाश एवं द्वितीय शनिवार को रजिस्ट्रेशन का कार्य नहीं किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन के दिन पूर्वान्ह 12 बजे तक ही स्वास्थ्य परीक्षण रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जायेगा।
अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के अध्यक्ष ओमरतन कश्यप ने बताया कि सेवा मंडल द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के फार्म पदाधिकारियों के पास मेडीकल कराके अपने चार फोटो उपलब्ध कराये। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तीन कैम्प कार्यालय बनाए गए। जहां अमरनाथ यात्री सम्पर्क कर सकते है। जिसमें आशीष मेडिकल स्टोर स्टेशन बजरिया मंगलेश मोबाइल पचराह विजय इलेक्ट्रॉनिक पुल कहारान पर संपर्क कर सकते हैं यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण डा. अजय शर्मा, डा. अनूप शर्मा एवं डा. अभिषेक स्वर्णकार दिनेश कुमार राजू कुलदीप कुमार की टीम ने किया।
इस दौरान सेवादारों में जय सिंह चैहान, अनु यादव दिनेश यादव सुनीत सिंह चौहान सोनू चौहान अविनाश पाल राघव यादव रवि कश्यप अमित सक्सेना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button