किसानों को नही होगी खाद की कमी, मिला 146.25 एमटी यूरिया

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर अतुल कुमार राय
सिकंदरपुर, बलिया।
स्थानीय तहसील क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक साधन सहकारी समितियों पर शनिवार को पर्याप्त यूरिया की खेप पहुंच जाएगी। लिहाजा किसानों को रबी की फसल की प्रथम सिंचाई के बाद यूरिया की किल्लत का सामना नही करना होगा। हालांकि विभाग नवानगर ब्लॉक की आठ और पंदह ब्लॉक की छह समितियों पर कुल 3250 बोरी यूरिया शुक्रवार शाम तक ही पहुंचने का दावा कर रहा है।
सरकार द्वारा किसानों को समय से खाद बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बावजूद बुआई के समय किसानों को डीएपी के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद में विभाग की तत्परता से किसानों को कुछ राहत जरूर मिल गई थी। इधर गेंहू की फसल की पहली सिंचाई करने के बाद यूरिया का छिड़काव किया जाना हैं। तहसील क्षेत्र के कुल 20 समितियों में से 13 समितियों पर यूरिया पिछले एक सप्ताह से नही थी। जिसके चलते आए दिन किसान समितियों से मायूस होकर लौट रहे थे। यूरिया की खेप आने के बाद पंदह ब्लॉक क्षेत्र के सकरपुरा, चड़वा बरवा, बाछापार, जगदरा और पकड़ी के अलावा नवानगर ब्लॉक क्षेत्र के नवानगर, बढ्ढा, देवकली, डुहा बिहरा, हुसेनपुर, बघुडी, सिसोटार व भाटी स्थित समीतियो पर 250 बोरी के हिसाब से यूरिया उपलब्ध कराई गई है। जबकि शेष समितियों पर पहले से यूरिया का स्टॉक मौजूद है। इस संबंध में एडीओ एग्रीकल्चर सूर्यनाथ यादव ने बताया कि किसानों के लिए यूरिया की कोई कमी नहीं है। कुल 13साधन सहकारी समितियों पर 146.25 एमटी यूरिया शुक्रवार शाम तक आ जायेगी। शनिवार से वितरण शुरू हो जाएगा।





