उत्तर प्रदेशलखनऊ
जिलाधिकारी नेहा जैन ने आज अचानक तहसील सिकंदरा के नामांकन स्थल का किया निरीक्षण।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
23 अप्रैल 2023
सिकंदरा
सिकंदरा कानपुर देहात। जिलाधिकारी कानपुर देहात नेहा जैन ने आज अचानक तहसील सिकंदरा स्थित नगर पंचायत सिकंदरा एवं राजपुर नगर पंचायत के नामांकन कक्ष का औचक निरीक्षण किया। प्राप्त खबरों के अनुसार तहसील सिकंदरा परिसर में आज अचानक जिलाधिकारी कानपुर देहात नेहा जैन ने पहुंचकर अचानक अध्यक्ष पद के नामांकन स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सिकंदरा पूनम सिंह को शांत प्रिय ढंग से एवं आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए कार्यों के प्रति दिशा निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सिकंदरा शिव ठाकुर एवं भारी पैमाने पर पुलिस बल मौजूद दिखा।






