उत्तर प्रदेशलखनऊ

दबंग ने महिलाओं को किया गाली-गलौज दी धमकी, चारा व पेड़ जलाया

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
16 नवंबर 2023

#बिधूना,औरैया।

हथनापुर में एक दबंग द्वारा पड़ोसी के घर पर महिलाओं लड़कियों को गाली- गलौज करने के साथ धारदार हथियार लेकर छत पर चढ़कर मारपीट करने व धमकी देने के साथ बाद में उसके खेत पर लगे बाजरे के चारे में आग लगा दी, जिससे चारे के साथ उसका एक पेड़ भी जल गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हथनापुर निवासी मदन लाल पुत्र चक्रपान ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह श्रमिक है और मजदूरी करने गया हुआ था। घर पर महिलाएं व लड़कियां मौजूद थीं, तभी उसके ही गांव निवासी संजू (संत कुमार) पुत्र छोटेलाल शराब के नशे में उसके घर पर आया और घर पर मौजूद महिलाओं व लड़कियों को वेबजह गाली- गलौज करने लगा और जब महिलाओं ने गालियां देने से मना किया तो वह धारदार हथियार लेकर छत पर चढ़ गया और मारपीट करने की धमकियां देने लगा। बाद में आरोपी ने उसके खेत पर जाकर पशुओं के चारे के लिए लगी उसकी बाजरे की करब में आग लगा दी, जिससे हजारों रुपए का चारा जलने के साथ उसका एक पेड़ भी जल गया है। पीड़ित श्रमिक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button