सिकंदरपुर बलिया मुख्य मार्ग पर झुका जर्जर पेड़ दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर अतुल कुमार राय
सिकंदरपुर,बलिया। बलिया मार्ग पर पन्दह मोड़ के समीप लगभग 4 दिनों से लटका पेड़ किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है लेकिन विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के चलते अभी तक उस पेड़ को हटाया नहीं गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी सूचना वन विभाग समेत अन्य अधिकारियों को दे दी गई है, लेकिन अभी तक उस पेड़ को वहां से हटाया नहीं गया है, जिससे कि खतरे का अंदेशा बना हुआ है। ज्ञात हो कि सिकंदरपुर बलिया का मुख्य मार्ग है जिस पर दिन भर में सैकड़ों की संख्या में गाड़ीयो का आवागमन रहता है। दो पहिया वाहन तो जैसे तैसे निकल जा रहे हैं लेकिन चार पहिया वाहनों के निकलने के लिए डर बना रह रहा है, यदि तत्काल उस पेड़ को हटाया नहीं गया ,तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल इस पेड़ को हटवाने की मांग किये है।