उत्तर प्रदेश

भारतीय किसान यूनियन भानू मंडल महासचिव ने अघोषित विद्युत कटौती से क्षुब्ध हो अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन।

Breaking


ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव तहसील बीघापुर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने विद्युत खंड पुरवा । के अधिशासी अभियंता से मिल ग्रामीण क्षेत्रो में अघोषित विद्युत कटौती के प्रति रोष व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा।भानु गुट के मंडल महासचिव
लखनऊ डॉ बृजेन्द्र प्रताप सिंह राजू% के नेतृत्व एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को विद्युत खंड 3 पुरवा पहुँचा जहां उन्होंने अधिशासी अभियंता वी डी यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। डॉ बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि बीघापुर व भगवंतनगर पावर हाउस से दी जाने वाली विद्युत आपूर्ति बदहाल अवस्था मे है।


शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति न देकर मनमाने तरीके से दी जा रही है जिससे ग्रामीण अंचलों में मुश्किल से सात से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जिससे जनता भीषण गर्मी से त्रस्त है। साथ ही निर्माणाधीन डलमऊ बी पंप का कार्य भी बाधित हो रहा है। धान की बुवाई न होने से भी किसान आक्रोशित है। अगर विद्युत ब्यबस्था जल्द न सुधरी तो भारतीय किसान यूनियन धरने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर भानू गुट के जिला प्रभारी अंबुज सिंह, जिला अध्यक्ष पवन शुक्ला, मंडल मीडिया प्रभारी कार्तिकेय दीक्षित, अतुल दीक्षित, गायत्री शुक्ला, शिवा शुक्ला, रामस्वरूप सिंह, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
וד

Global Times 7

Related Articles

Back to top button