उत्तर प्रदेशलखनऊ

पर्यावरण के लिए जिले में रोपे जाएंगे 47 लाख 26 हजार 60 पौधे

पर्यावरण को लेकर देवकली के अलावा अन्य स्थानों पर होगा कार्यक्रमों का आयोजन

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो चीफ औरैया।
04 जून 2023

#औरैया।

प्रतिवर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण को लेकर इस वर्ष जिले में 47 लाख 26 हजार 60 पौधे रोपने का लक्ष्य है। पर्यावरण के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें यमुना आरती योगा साफ सफाई नुक्कड़ नाटक एवं पौधारोपण आदि शामिल हैं। इस अवसर पर पर्यावरण प्रतीकात्मक स्वरूप यमुना तट पर एवं कलेक्ट्रेट में पौधारोपण किया जाएगा। देवकली मंदिर पर शाम 5:00 बजे गंगा अवतरण, पर्यावरण को लेकर नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके बाद भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को बृहद रूप देने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उपरोक्त जानकारी वन क्षेत्राधिकारी के द्वारा दी गई है।
वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) उदय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जिले में पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए 47 लाख 26 हजार 60 पौधे रोपने का लक्ष्य है। यह पौधारोपण का कार्यक्रम समयांतर्गत वन विभाग एवं अन्य विभागों के सहयोग से किया जाएगा। इस अवसर पर 5 जून को यमुना तट पर यमुना आरती साफ सफाई आदि कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा अंत्येष्टि स्थल पर प्रतीकात्मक स्वरूप हरी सनूरी के तहत पीपल, पाकड़ व बरगद के पौधे एक साथ रोपे जाएंगे। इसके अलावा नीम, महोगनी, बाटकव्रुस एवं आम आदि पौधों का रोपण कलेक्ट्रेट परिसर में भी किया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि 5 जून पर्यावरण के अवसर पर स्थानीय शेरगढ़ घाट यमुना तट पर गंगा आरती साफ सफाई अभियान के अलावा अंत्येष्टि स्थल पर प्रतीकात्मक पौधारोपण किया जाएगा। इसके बाद देवकली मंदिर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनमें योगा, पर्यावरण से संबंधित गंगा अवतरण, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी के अलावा जिले के अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के उपरांत भंडारा का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में ग्रीनरी का क्षेत्रफल बढ़ता जा रहा है। पर्याप्त बरसात होने पर ग्रीनरी तेजी से बढ़ती है, ग्रीनरी का बढ़ना वर्षा पर निर्भर करता है। जैव विविधता के संबंध में उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर बहुत से जीव हैं, जिनमें से मानव सर्वोपरि है। मानव को चाहिए कि वह सभी जीवो पर दया करें, और अच्छा भाव रखे। मानव को गौरैया जैसे पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। पशु पक्षियों पर दया करने से सभी जीव सकुशल रह सकते हैं। अंत में उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने के लिए टीम के द्वारा ग्रामीणांचलों में आमजन को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button