डीआईजी ने सड़कों पर किया फ्लैग मार्च,पंडाल में पहुंचकर उतारी मैया की आरती

*-अपर पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र ने बेला थाने का किया निरीक्षण, ब्रम्हनगर में स्थापित मातारानी के दरबार में की पूजा-अर्चना*
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 23 सितंबर 2025*
*#औरैया 23 सितम्बर।* आज मंगलवार को अपर पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र हरीश चन्दर जनपदीय भ्रमण पर रहे। पूर्वान्ह जहां उन्होने बेला थाने का बारीकी से निरीक्षण किया। तो वही शाम के समय उन्होने शहर के देवी पंडालों पर पहुंचकर माता रानी की आरती उतारी। वहीं उन्होंने बस्तियों में फ्लैग मार्च करते हुए लोगों से सम्बाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया।
इससे पहले डीआईजी हरीश चन्दर जनपद में प्रवेश करने के बाद बेला थाने पहुंचे। जहां उन्होने हवालात, बैरक, महिला हेल्प डेस्क आदि का गहनता से निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश भी दियें। साथ ही उन्होने मिशन शक्ति, आईजीआरएस समेत थाना परिसर में साफ सफाई, पेयजल तथा प्रकाश व्यवस्था आदि को भी सुदृढ़ रखने के निर्देश दियें। यहां से डीआईजी औरैया शहर आये जहां शहर के मुहल्ला ब्रम्हनगर में फ्लैग मार्च करते हुए लोगों से बातचीत की और आगामी त्यौहारों को हसी-खुशी मनाने की अपील करते हुये उन्हे सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही वह ब्रम्हनगर में बाल सैनिक के पास स्थापित मातारानी के पंडाल में पहुचे जहां उन्होने मातारानी की आरती उतारी और पूजन-अर्चन किया। आयोजन समिति के पंकज शुक्ला, सिन्टू तिवारी, मोनू तिवारी, राहुल सेंगर, पिन्कू श्रीवास्तव, बाबू तिवारी, कल्लू तिवारी, नन्हू अवस्थी, अमित दुबे, कपिल दुबे आदि ने उनका स्वागत सत्कार किया। वहीं पं.सतीश दुबे ने सभी अधिकारियों को प्रसाद वितरित किया। इस पूरे भ्रमण के दौरान डीआईजी के साथ पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, सीओ बिधूना पी.पुनीत मिश्रा, सीएफओ तेजेन्दर सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह के अलावा बड़ी मात्रा मे उपनिरीक्षक व आरक्षीगण उपस्थित रहें।






